बीकानेर : शहरी सेवा शिविर में आवास नामांतरण प्रकरण का हुआ त्वरित निस्तारण - Nidar India

बीकानेर : शहरी सेवा शिविर में आवास नामांतरण प्रकरण का हुआ त्वरित निस्तारण

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

राजस्थान आवासन मंडल, वृत्त-बीकानेर कीओर से आयोजित शहरी सेवा शिविर-2026 के तहत आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। इसी क्रम में पवनपुरी निवासी  एकता पत्नी  दिनेश कुमार मोदी के आवास संबंधी नामांतरण प्रकरण का निस्तारण किया गया।

शिविर के दौरान  एकता ने अपने आवास के नामांतरण की स्वीकृति के लिएआवेदन प्रस्तुत किया। प्रकरण की जांच एवं आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद राजस्थान आवासन मंडल द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नामांतरण को स्वीकृति प्रदान कर दी गई।

उप आवासन आयुक्त, वृत्त-बीकानेर की ओर से शिविर में एकता को नामांतरण स्वीकृति पत्र सौंपा गया। इससे संबंधित आवास का स्वामित्व विधिवत रूप से उनके नाम हस्तांतरित हो गया।

शिविर के माध्यम से प्रकरण का त्वरित निस्तारण होने पर  एकता ने राजस्थान सरकार एवं राजस्थान आवासन मंडल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शहरी सेवा शिविर आमजन को राहत प्रदान करने और सरकारी सेवाओं को सरल एवं सुलभ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित शहरी सेवा शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा नागरिकों को एक ही स्थान पर त्वरित सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं, जिससे लोगों को समय पर राहत मिल रही है।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *