बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।


रेलवे की ओर से अतिरिक्त यात्री याता यात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए 02 जोडी रेलसेवाओं में डिब्बों की स्थाई बढोतरी की जा रही है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 12065/12066, अजमेर-दिल्ली सराय -में 01 जुलाई से 01 वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी डिब्बे की स्थाई बढोतरी की जा रही है।
डिब्बों की बढोतरी के बाद इस ट्रेन में 03 वातानुकूलित कुर्सीयान, 17 द्वितीय कुर्सीयान, 01 पावरकार व 01 गार्ड डिब्बें सहित कुल 22 डिब्बें होंगे।

वहीं गाडी संख्या 12985/12986, जयपुर- दिल्ली सराय डबल डेकर ट्रेन में 01 जुलाई से 01 एक्जीक्यूटीव वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी डिब्बे की स्थाई बढोतरी की जा रही है।
डिब्बों की बढोतरी के बाद 02 एक्जीक्यूटीव वातानुकूलित कुर्सीयान, 13 वातानुकूलित कुर्सीयान व 02 पावरकार सहित कुल 17 डिब्बें होंगे।










