बीकानेर : पंजाब यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर ऑफ स्पोर्ट्स आए देशनोक, करणी माता के दरबार में लगाई धोक

 बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

विश्व प्रसिद्ध करणी माता देशनोक में आज पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के डायरेक्टर स्पोर्ट्स   राकेश मलिक पहुंचे। उन्होंने माता के दरबार में माथा टेका।  दर्शन और पूजा अर्चना कर देश में खुशहाली की कामना की।  उनकी पूरी टीम ने देशनोक का भ्रमण किया। इस अवसर पर प्रवीण सारडा और सुशील कुमार परिहार ने मां करणी जी के मंदिर में दर्शन करवा के मां की प्रतिमा भेंट की ।
साथ इस अवसर पर खास चर्चा में उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर प्रतिभाओं को तरासकर आगे बढ़ाना, उनका मनोबल बढ़ाने,  देश के लिए खेलना और उन प्रतिभा का चयन कर राष्ट्रीय स्तर पहचान बनाना का लक्ष्य होना चाहिए।

आगंतुकों का देशनोक में पारंपरिक स्वागत किया गया । इस दौरान उनें साथ में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के साइक्लिंग कोच  सुखविंदर सिंह , बॉक्सिंग कोच विकास दहिया , मनदीप कौर विभागाअध्यक्ष फिजिकल एजुकेशन विभाग चंडीगढ़, सुनील मलिक और ओमप्रकाश सेन आदि शामिल थे।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *