बीकानेर : राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में तीन दिवसीय योग शिविर 19 से 21 जून तक - Nidar India

बीकानेर : राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में तीन दिवसीय योग शिविर 19 से 21 जून तक

सुबह 6:30 से 7:30 तक केंद्र के योग भवन में आयोजित होगा यह विशेष शिविर

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में गंगा शहर स्थित राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में तीन दिवसीय विशेष योग शिविर का आयोजन होगा। यह योग शिविर 19 जून से 21 जून तक लगाया जाएगा। इसके लिए पंजीयन शुरू हो गया है।

राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के मंत्री बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि योग शिविर सुबह 6:30 से 7:30 बजे तक लगेगा। इस दौरान योगाचार्य श्रीरतन तंबोली विभिन्न योग क्रियाएं निशुल्क करायेंगे। शर्मा ने कहा कि सीटे सीमित है इसलिए पहले आओ पहले पाओ के आधार ओर अपना पंजीयन करवा लें। उन्होंने बताया की सेवा भारती, जैन महासभा के महिला मंडल की महिलाओं साहित अनेक संस्थाएं भी इस योग शिविर का हिस्सा लेंगी।

राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र की चिकित्सा विशेषज्ञ तान्या जायसवाल ने बताया कि इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” है। भारत सरकार ने भी योग 365 नामक एक अभियान शुरू किया है। उन्होंने बताया की बढ़ती उम्र के साथ व्यक्ति शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर होता है इसलिए अपने दैनिक जीवन में योग अभ्यास जरूरी है उससे शारीरिक व मानसिक आराम मिलता है।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *