बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।


उत्तर पश्चिम रेलवे के मंडल रेल प्रबन्धक कार्यालय बीकानेर के सभागार में पेंशन अदालत (प्रथम) का आयोजन किया गया।

इसमें बीकानेर मंडल के अधीन सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों की ओर से प्रस्तुत कुल 115 शिकायतों का शत- प्रतिशत निस्तारण किया गया। संबंधित विभागों से प्राप्त शिकायतों की जाँच कर उनका त्वरित निस्तारण किया गया तथा पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही की गई।

वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक ने बताया कि आयोजित इस पेंशन अदालत के पेंशनरों को शिकायत निवारण तंत्र के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है एवं पेंशनरों को रेलवे की तरफ से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में अवगत करवाया।



रेल प्रशासन की ओर से आयोजित इस पेंशन अदालत का उद्देश्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना तथा उन्हें बेहतर सेवाएं प्रदान करना है।
त्वरित समाधान से पेंशनरों के चेहरे खिले
पेंशनरों ने अपनी समस्याओं के त्वरित समाधान होने से प्रसन्नता व्यक्ति की रेलवे प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान सभी पेंशनरों के चेहरे खिले उठे।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी शैलेष चौधरी, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक साहिल गर्ग, मंडल कार्मिक अधिकारी महेन्द्र सिंह नेगी सहित रेलवे के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।







