बीकानेर : अवैध मादक पदार्थ सहित एक गिरफ्तार, 10.32 ग्राम एमडी जब्त - Nidar India

बीकानेर : अवैध मादक पदार्थ सहित एक गिरफ्तार, 10.32 ग्राम एमडी जब्त

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कस लिया। उच्चधिकारियों के निर्देश पर पांचू थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सारुण्डा निवासी हरीराम पुत्र कानाराम कुम्हार के कब्जे से 10.32 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी जब्त किया है। साथ ही परिवहन में उपयोग लिया गया वाहन एक कार को कब्जे में लिया है।

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस की कार्रवाई में  राजीव रॉयल पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी, रामनिवास ज्याणी सउनि,  वेदप्रकाश कानि, हेतराम कानि,  लीलाराम कानि आदि शामिल रहे। वहीं रामनिवास ज्याणी सउनि का विशेष योगदान रहा।

 

अवैध हथियार सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार…

बीकानेर। 
मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक देशी कट्टा, चार जिन्दा कारतूस 7.57 एमएम, एक धारदार छुरा जब्त किया है। थाना टीम ने अलग-2 कार्यवाही करते हुये एक देशी कट्टा 12 बोर व चार जिन्दा कारतूस 7.57 एमएम, एक धारधार छूरा जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफतार किया गया। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

अति. पुलिस अधीक्षक शहर  चक्रवर्ती सिंह राठौड़ व वृत्ताधिकारी वृत नगर  रोहित चौधरी आरपीएस के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी  विजेन्द्र कुमार सीला पुनि द्वारा थाना क्षेत्र में संदिग्धों की निगरानी रखी जाकर अवैध हथियार सप्लायर के खिलाफ कारवाई करने केे लिए थाना स्तर पर टीम का गठन कर थाना टीम द्वारा विशेष निगरानी रखकर लगातार सूचना संकलन  14 जून को थाना टीम ने अलग-2 जगह से तीनों व्यक्तियों को गिरफतार किया गया व आरोपी गणेशसिंह के कब्जा से एक धारधार छूरा, आरोपी अरूण विश्वास के कब्जा से एक देशी कट्टा 12 बोर व आरोपी नितीश पासवान के कब्जा से चार जिन्दा कारतूस 07.57 एएम जब्त कर आर्म्स एक्ट की धाराओं में प्रकरण पंजीबद्व किये गये। गिरफतारशुदा आरोपियों से अनुसंधान जारी है।

 

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *