भाजपा बीकानेर देहात की संगठनात्मक बैठक आयोजित


बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

भाजपा बीकानेर संभाग कार्यालय में बीकानेर देहात की संगठनात्मक बैठक जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

इस दौरान प्रभारी मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों एवं पार्टी गतिविधियों को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती एवं जनसंपर्क गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया।



बैठक में बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, प्रदेश प्रवक्ता भवानी पाईवाल, जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, कैलाश बिश्नोई, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चारण, सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके बाद पार्टी कार्यालय परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण एवं अधिकाधिक वृक्षारोपण का संकल्प लिया।







