कोटगेट थाना पुलिस की ऑपरेशन नीलकंठ के तहत कार्रवाई, चोरी की गई चार बाइक बरामद


बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

कोटगेट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई चार बाइक बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी प्रकाश निवासी राजीव नगर, रामचंद्र निवासी मुक्ताप्रसाद नगर के हैं।



आरोपी नशे के लिए वाहन चोरी करते थे। वाहन चोरी लगातार हो रही घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए कोटगेट थाना स्तर पर टीम गठित की गई। टीम ने सूचना संकलित कर दो युवकों को दस्तयाब किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने शहर के अलग अलग स्थानों पर से बाइक चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई बाइक बरामद की गई।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाधिकारी इंस्पेक्टर धीरेन्द्रसिंह, एएसआई रेवंतराम, हैड कांस्टेबल हेतराम, कांस्टेबल संपतलाल और कांस्टेबल संजय शामिल रहे।







