बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

बीकानेर शहर के निम्न क्षेत्रों में विद्युत तंत्र के अति आवश्यक रख-रखाव के दौरान शनिवार के सुबह 08:00 बजे से 11:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित
रहेगी। इस दौरान बीएसएफ जयपुर रोड, चर्च, सांगलपुरा, आकाशवाणी, जयपुर रोड 220 केवी जीएसएस तक, मंदा कॉलोनी, राज नगर, देव नगर, शहीद भगत कॉलोनी, विजय बिहार, हेठ नगर, उदासर फाटा, मयूर विहार का क्षेत्र प्रभावित होगा।
प्रातः 07:00 बजे से 10:00 बजे तक
ढोलामारू होटल के पीछे (सादुलगंज) का क्षेत्र प्रभावित रहेगा।




