शिक्षा : डीपीसी की अस्थायी सूची जारी, इस संगठन के प्रयास रंग लाए - Nidar India

शिक्षा : डीपीसी की अस्थायी सूची जारी, इस संगठन के प्रयास रंग लाए

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

शिक्षा विभाग में संस्थापन अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, निजी सचिव ग्रेड द्वितीय पदों की डीपीसी की अस्थाई सूची जारी की गई है। इसके बाद शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ ने खुशी जाहिर की है और इसके लिए आभार भी जताया है। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने कहा है कि डीपीसी की मांग को लेकर संगठन स्तर पर लंबे समय मांग उठाते आ रहे हैं। अब वादा पूरा हुआ है।

शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ ने गुरुवार को इसके लिए  शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव, निदेशक एवं अतिरिक्त निदेशक, उपनिदेशक प्रशासन, अनुभाग अधिकारी का आभार जताया है। प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने बताया कि निदेशक ने संगठन की ओर से  13 मई को ज्ञापन दिया गया था।

ऐसे में वादे के अनुसार निदेशक ने सकारात्मक रूख अपनाते हुए   संस्थापन अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, निजी सचिव ग्रेड द्वितीय पदों की डीपीसी की अस्थाई सूची जारी कर डीपीसी की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।  इसके लिए संगठन  राज्य सरकार और निदेशक का आभार प्रकट कर रहा है।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *