बीकानेर : इन क्षेत्रों में कल तीन घंटे रहेगी बिजली की कटौती - Nidar India

बीकानेर : इन क्षेत्रों में कल तीन घंटे रहेगी बिजली की कटौती

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

बीकेईएसएल की ओर से शुक्रवार को विद्युत तंत्र का रखरखाव किया जाएगा। इसके चलते सुबह 7 से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ऐसे में  शिव शक्ति सदन, भैया कुआं के पास, लालू पान भंडार के पास, डागा चौक, बिस्सा चौक, नरसिंह मंदिर के पास का क्षेत्र प्रभावि त होगा।

आए दिन होती है कटौती…

बीकेईएसएल कीओर लगातार रखरखाव का कार्य चलाया जा रहा है। ट्रांसफार्मरों और लाइनों को दुरुस्त किया जाता है। इसके बावजूद आए दिन डागा-बिस्सा चौक क्षेत्र में बिजली कटौती लगातार होती है। बीते दिनों भैया कुआं के पास स्थित ट्रांसफार्मर में कोई खामी आने के कारण रात को करीब चार घंटे तक बिजली गुल रही।

भीषण गर्मी के दौर में लोग परेशान होते रहे। यही नहीं सुबह पानी की सप्लाई के दौरान तो रोजाना बिजली जाती ही है। शुक्रवार सुबह तो पानी आने से पहले दो बार बिजली काट ली गई। इसके बाद जब सवा दस बजे पानी आया, तो फिर से बिजली गुल हो गई, जो करीब पौने 12 बजे तक तो नहीं आई। पूछने पर जानकारी मिली की कहीं पर काम चल रहा है। वहीं शाम को अभी समाचार लिखे जाने तक दो बार बिजली गुल हो चुकी है। रखरखाव के नाम पर भीषण गर्मी रोजाना बिजली कटौती का दंश लोग झेल रहे हैं।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *