रेलवे : भुज-दिल्ली के लिए नई ट्रेन 23 मई से होगी शुरू, मिलेगी यात्रियों को राहत - Nidar India

रेलवे : भुज-दिल्ली के लिए नई ट्रेन 23 मई से होगी शुरू, मिलेगी यात्रियों को राहत

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए भुज-दिल्ली-भुज एक्सप्रेस प्रतिदिन नई रेलसेवा (वाया भीलड़ी-जालोर) का संचालन शुरू किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार ट्रेन संख्या 19403,भुज -दिल्ली प्रतिदिन एक्सप्रेस  23 मई से भुज से 11:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 19404, दिल्ली- भुज प्रतिदिन एक्सप्रेस  24 मई से दिल्ली से 04:40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन07: 35 बजे भुज पहुंचेगी।

यह ट्रेन अंजार्, गांधीधाम, बचाउ, भीलड़ी, धनेरा, रानीवाड़ा, मारवाड़ भीनमाल, मोदरान, जालोर, मोकलसर, समदड़ी, लूनी, पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर एवं रेवाड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेल सेवा में 01 सेकंड एसी, 03 थर्ड एसी, 8 द्वितीय शयनयान ,04 द्वितीय साधारण श्रेणी, 01 पावर कार एवं 01 गार्ड डिब्बे सहित 18 एलएचबी कोच होंगे।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *