बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

एसपीएमसी मेडिकल कॉलेज एवं पीबीएम अस्पताल के रेज़िडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए डॉ. सुखवीर सिंह ने जीत दर्ज की है। परिणाम घोषित होते ही रेज़िडेंट डॉक्टर्स और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।


चुनाव अधिकारी डॉ. प्रतीक ने बताया कि डॉ. सुखवीर सिंह को कुल 359 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी डॉ. विक्रम सैनी को 128 वोट मिले। इस जीत को रेज़िडेंट्स ने संगठन की एकजुटता, संघर्षशील सोच और रेज़िडेंट हितों के प्रति विश्वास की जीत बताया।
रेज़िडेंट डॉक्टर्स ने कहा कि पिछले छह साल से संगठन जिस विचारधारा के साथ रेज़िडेंट्स के अधिकार, सम्मान और समस्याओं को लेकर संघर्ष करता आया है, उसी सोच पर एक बार फिर मुहर लगी है। बड़ी संख्या में रेज़िडेंट्स ने डॉ. सुखवीर सिंह को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में आरडीए और अधिक मजबूत होकर रेज़िडेंट्स की आवाज़ को प्रभावी ढंग से उठाएगा।

इस मौके पर पूर्व आरडीए अध्यक्ष डॉ. महिपाल नेहरा, डॉ. राकेश चौधरी, डॉ. अभिजीत यादव एवं डॉ. सचिन देसाई, डॉ. शुभम जानू,डॉ. जगदीश फर्दोलिया ने खुशी जताई है।







