आस्था : भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 8 जून से, बैनर का हुआ विमोचन - Nidar India

आस्था : भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 8 जून से, बैनर का हुआ विमोचन

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

श्री मां सती माता मंगल पाठ समिति एवं माली समाज महादेव बगीची ट्रस्ट के तत्वावधान में
पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) के पावन अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ आयोजित कराया जाएगा। गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव-पार्वती मंदिर में 8 जून से होने वाले भागवत सप्ताह को लेकर बुधवार को पंडित जुगल किशोर ओझा (पुजारी बाबा ) के सानिध्य में गणेश पूजन किया गया और इसी मौके पर बैनर विमोचन भी हुआ। गणेश पूजन पंडित सुशील भादाणी ने करवाया।

आयोजन समिति ने बताया कि कथा  8 से 15 जून तक प्रतिदिन दोपहर 12:15 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। कथा वाचन पंडित गिरिराज जोशी ‘ललन जी’ करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार के साथ जनकल्याण की भावना को सुदृढ़ करना है। बैनर विमोचन के अवसर पर गणमान्य नागरिकों सहित श्रद्धालु मौजूद रहे।

आयोजन को लेकर घेवर चंद भादाणी, कैलाश शर्मा, महावीर शर्मा, शिवभगवान अग्रवाल, तोलाराम जाट, जगदीश   गहलोत, बजरंग गहलोत, द्वारका प्रसाद अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल,मनोज गोयल, सुभाष अग्रवाल, दाऊजी अग्रवाल मुख्य रूप से भागीदारी निभा रहे हैं।

 

 

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *