बीकानेर : शोभासर पहुंचा पानी, कल से नियमित होगी जलापूर्ति - Nidar India

बीकानेर : शोभासर पहुंचा पानी, कल से नियमित होगी जलापूर्ति

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

बीते एक माह से चल रही नहरबंदी समाप्त हो चुकी है। पानी की किल्लत झले रहे बीकानेर वाशिंदे पानी सप्लाई नियमित होने की राह देख रहे हैं। हलांकि  जिले में 33 दिन की नहरबंदी के बाद अभी बीछवाल और शोभासर स्थिति जलाशयों में पूरा पानी पहुंच गया है। विभाग की माने तो घरों में नियमित पेयजल सप्लाई गुरुवार,से हाे सकती है।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अनुसार नहरी पानी बुधवार दोपहर 2:30 बजे बीछवाल जलाशय तथा शाम 5:10 बजे शोभासर जलाशय पहुंचा। पानी पहुंचने पर विभागीय अधिकारियों द्वारा पूजा-अर्चना कर जल का अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश पुरोहित, अधीक्षण अभियंता नगर वृत्त बीकानेर खेमचंद सिंगारिया, अधीक्षण अभियंता ग्रामीण वृत्त राजेश पूनिया, अधीक्षण रसायनज्ञ क्षेत्रीय प्रयोगशाला डॉ. मनोज कुमार शर्मा, अधिशासी अभियंता बलवीर सिंह, नितेश सागर, सुभाष जनागल, सहायक अभियंता योगेंद्र सहायक एवं चंद्र मोहन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

अधीक्षण रसायनज्ञ डॉ. मनोज कुमार शर्मा के अनुसार जल की गुणवत्ता जांच में डिसोल्व ऑक्सीजन सहित किसी प्रकार की कोई कमी नहीं पाई गई है और पानी पूर्णतः गुणवत्तायुक्त एवं पेय उपयोग के लिए उपयुक्त है।

 

 

 

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *