बीकानेर : आरयूबी निर्माण को लेकर कल होगी बैठक, रेल फाटकों से नहीं मिल रहा निजात - Nidar India

बीकानेर : आरयूबी निर्माण को लेकर कल होगी बैठक, रेल फाटकों से नहीं मिल रहा निजात

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

रेल फाटकों की समस्या इस शहर के लिए नासूर बन गई है। इससे वर्षों बाद भी इससे निजात नहीं मिल पा रहा है। कई बार कई योजनाएं बनी, लेकिन सिरे नहीं चढ़ पाई।

कई सरकारें आई और गई। समस्या जस की तस है। रोजाना सैकड़ों लोगों को बंद फाटकों का दंश झेलना पड़ता है। अब एक बार फिर से इन फाटकों पर आरयूबी बनाने की योजना पर मंथन चल रहा है। संबंधित विभाग भी हरकत में आया है।

कल होगी बैठक…

कोटगेट और सांखला फाटक पर आरयूबी निर्माण के संबंध में संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा की अध्यक्षता में गुरुवार सुबह 11:30 बजे बैठक आयोजित की जाएगी।

संभागीय आयुक्त कार्यालय में आयोजित होने वाली बैठक में यातायात पुलिस के उप अधीक्षक, बीकानेर विकास प्राधिकरण के निदेशक (अभियांत्रिकी), सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता तथा यातायात निरीक्षक मौजूद रहेंगे।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *