रेलवे : नौ घंटे से कम समय में पुराने पुल को हटाया, बनाया नया पुल - Nidar India

रेलवे : नौ घंटे से कम समय में पुराने पुल को हटाया, बनाया नया पुल

बीकानेर, जयपुर, निडर इंडिया न्यूज। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में मारवाड़-आबू रोड रेल मार्ग पर स्थित पुल को 9 घंटे से भी कम समय में ध्वस्त कर नया पुल बनाया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी  अमित सुदर्शन के अनुसार संरक्षित रेल संचालन के लिए रेल पटरियों के समय-समय पर मरम्मत एवं रखरखाव तथ रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार और परिवर्तन अति आवश्यक होता है। मरम्मत,रखरखाव सुधार आदि कार्यों के लिए रेलवे द्वारा विभिन्न रेल खंडों में तय समय के लिए रेलवे यातायात को प्रतिबंधित कर कार्य निष्पादित किया जाता है।

मारवाड़-आबू रोड रेल मार्ग पर आउवा और भिंवालिया स्टेशनों के मध्य स्थित रेलवे पुल संख्या 605 को ध्वस्त कर नया पुल बनाने के लिए दोपहर 12.45 बजे ब्लॉक लिया गया था। 9 घंटे से भी कम समय में पुल को ध्वस्त कर 16 ब्लॉक सेगमेंट और 12 स्लैब लगा कर नया पुल बनाया गया और रात 21.30 बजे ही ब्लॉक खाली कर रेल मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया।

यह सफलता उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल के लिए एक सराहनीय उपलब्धि है। इस कार्य के साथ ही रेल संचालन प्रतिबंधित होने पर समय का सदुपयोग करते हुए रेल के मरम्मत और अनुरक्षण से संबंधित कई अन्य कार्य भी योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण कर लिए गए। इस दौरान सुमेरपुर जवाई बांध स्टेशन पर 12 मीटर पैदल पुल के 10 गर्डर लगाए , 4 वेल्डिंग के साथ 2 WCMS क्रॉसिंग लगाए गए, 8 वेल्डिंग के साथ 2 रेल और 1 SEJ को बदला गया, 11 नग ग्लू जॉइंट का नवीनीकरण किया गया,10 नग एसईजे फ्लेंज का यूएसएफडी परीक्षण किया गया, यूटीवी द्वारा 8 रेल और 7 क्रॉसिंग का परिवहन किया गया, इसके अलावा, मदार-मारवाड़ रेल खंड में निम्नलिखित कार्य पूरे किए गए:

* 750 घन मीटर गिट्टी की अनलोडिंग।
* एफआरएम द्वारा 1200 मीटर शोल्डर गिट्टी की सफाई
* बीसीएम द्वारा 380 मीटर डीप स्क्रीनिंग का कार्य।
* यूएनआईएमएटी द्वारा 2.8 टर्नआउट, 2 नग एसईजे और 360 मीटर ट्रैक टैंपिंग का कार्य

रेलवे का प्रयास रहता है कि रेल संचालन में न्यूनतम अवरोध के साथ कार्य पूरा किया जाए जिससे रेल यात्रियों को पूर्ण संरक्षित, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा प्रदान की जा सके।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *