सकारात्मक पहल : पीबीएम में नहीं झेलनी पड़े पानी की किल्लत, भामाशाह परिवार आया आगे, नए ट्यूबवेल के लिए हुआ भूमि पूजन - Nidar India

सकारात्मक पहल : पीबीएम में नहीं झेलनी पड़े पानी की किल्लत, भामाशाह परिवार आया आगे, नए ट्यूबवेल के लिए हुआ भूमि पूजन

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

संभाग के सबसे बड़े अस्पताल में आने वाले मरीजों और परिजनों को पानी की किल्लत नहीं झेलनी पड़े, इसके लिए बीकानेर के भामाशाह राठी परिवार ने सकारात्मक पहल की है। दिवंगत भागीरथ , लक्ष्मीनारायण , सूरजमल राठी अक्कासर वालों की स्मृति में रविवार को पीबीएम अस्पताल में ट्यूबवैल के लिए भूमि पूजन किया गया।  समाजसेवी रामधन डागा ने बताया कि पीबीएम में कैंसर अस्पताल के पास नई पानी टंकी के समीप ही भूमि पूजन कर ट्यूबवेल का काम शुरू किया गया।

डागा ने बताया कि समाजसेवी रूपकिशोर व्यास की प्रेरणा से  भागीरथ,लक्ष्मीनारायण,सूरजमल राठी की स्मृति में उनके परिवारजन शारदा देवी राठी, सत्यनारायण राठी, माणकचंद राठी, सुरेश राठी, सुनील राठी, राधेश्याम राठी, जयदयाल राठी ने यह सेवा का करने का निर्णय लिया है। इस ट्यूबवैल के सुचारू होने से रोजाना प्रति घंटा करीब 50 से 55 हजार लीटर जल की आपूर्ति हो जाएगी। इस कार्य के लिए सात  पाईप लाइन बिछ जाएगी और सीधे सप्लाई शुरू हो जाएगी।

भीषण गर्मी के चलते पीबीएम में पानी की किल्लत होने पर राठी परिवार व रामकिशन डागा, रमेश छींपा विनोद मोदी व रामधन डागा ने बीते दिनों ट्रोमा सेंटर के पास ट्यूबवैल का पुनर्निर्माण करवाया गया था, जिससे उस समय पानी की लगभग 50 प्रतिशत समस्या का निवारण हो गया था। अब इस नए ट्यूबवैल संचालन से जल की समस्या का सौ प्रतिशत निवारण होने की संभावना जताई जा रही है।

पूजन के दौरान  पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका, भाजपा नेता रविशेखर मेघवाल, सीआई मनोज शर्मा अतिथि के रूप् में शामिल रहे। वहीं प्रिंसिपल डॉ. सुरेन्द्र वर्मा, पीबीएम अधीक्षक डॉ. बीसी घीया, बृजमोहन चांडक, विनोद मोदी, रमेश छींपा, शंकरसिंह राजपुरोहित, शंभु गहलोत, रमेश भाटी, सिंथेसिस डायरेक्टर जेठमल सुथार, डॉ. जितेन्द्र आचार्य, धीरज रांका,  मनमोहन मोदी, आशीष बजाज और रामधन डागा आदि मौजूद रहे।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *