स्कूल शिक्षा विभाग: अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश यादव ने ली समीक्षा बैठक - Nidar India

स्कूल शिक्षा विभाग: अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश यादव ने ली समीक्षा बैठक

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  राजेश यादव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक माध्यमिक शिक्षा निदेशालय सभागार में गुरुवार को आयोजित हुई। ।

यादव ने विद्यालय भवनों की सुरक्षा एवं उनके आधारभूत सुविधाओं की कार्ययोजना, राजकीय विद्यालयों में प्रवेशोत्सव एवं नामांकन वृद्धि, घुमन्तू परिवारों के बच्चों के लिए शिक्षण व्यवस्था की कार्ययोजना, एफएफएन, ग्रीष्मावकाश के दौरान शैक्षणिक व्यवस्थाओं की कार्ययोजना, शिक्षण संस्थाओं में पौधारोपण, उनकी सुरक्षा एवं पौधारोपण की पूर्व तैयारी, विद्यालयों में आईसीटी लैब की स्थिति, लंबित न्यायालय अवमानना/जवाबदेही प्रकरण, अनुदानित विद्यालयों के भुगतान संबंधी प्रकरण, निजी विद्यालयों की मान्यता-अपील, अनुकंपा नियुक्ति, नियुक्ति, पदौन्नति प्रकरण, लंबित पेंशन प्रकरण, शाला संबलन, विभागीय जांच, प्राथमिक जांच आदि विभिन्न मुददों पर अधिकारियों से फीडबैक लिया।

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि सभी बिंदुओं में राज्य सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित की जाए। निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति नहीं होने पर इसकी समीक्षा करें और आवश्यकता के अनुसार वरिष्ठ अधिकारी फील्ड में जाएं। एसडीएमसी सदस्यों और स्थानीय नागरिकों से मिलकर फीडबैक लें और समाधान की दिशा में कार्य करें।

उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक अधिकारी शाला दर्पण पोर्टल में उपलब्ध डाटा/आंकडों का अध्ययन कर सप्ताह में एक बार समीक्षा करें। शाला दर्पण पोर्टल का डाटा अपडेट हो, इसका विशेष ध्यान रखे। कोई विद्यार्थी अथवा स्टाफ सदस्य असुरक्षित भवन में नहीं रहे, इस हेतु विशेष पाबंद किया। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी जर्जर भवन या अन्य कोई महत्वूर्ण सूचना आती है, उस सूचना का सत्यापन फील्ड में जाकर करें। इसके लिए रेंडम जांच की जाए। उन्होंने विभिन्न लंबित प्रकरणों के निर्धारण के लिए समयबद्ध कार्यक्रम सुनिश्चित करते हुए, तय समयावधि में लंबित प्रकरणों का गुणत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में निदेशक, माध्यमिक शिक्षा सीताराम जाट, संयुक्त शासन सचिव शिक्षा ग्रुप-02  महेन्द्र खींची (वीसी के माध्यम से), आयुक्त समग्र शिक्षा डॉ. रश्मि शर्मा (वीसी के माध्यम से), संयुक्त शासन सचिव आयोजना मुन्नी मीणा, आयुक्त संस्कृत शिक्षा  प्रियंका जोधावत, अतिरिक्त निदेशक माध्यमिक एवं प्रारंभिक शिक्षा  शैलेन्द्र देवड़ा, निदेशक राजस्थान पाठ्य पुस्तक मंडल रंजिता गौतम (वीसी के माध्यम से), अतिरिक्त राज्य परियोजना समन्वयक अशोक मीणा (वीसी के माध्यम से) एवं समस्त संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा संभाग, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक, जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय प्रारंभिक तथा निदेशालय माध्यमिक एवं प्रारंभिक शिक्षा के ग्रुप एवं अनुभाग अधिकारी उपस्थित रहे।

नेत्रहीन विद्यालय और स्पोर्ट्स स्कूल का किया निरीक्षण

अतिरिक्त मुख्य सचिव यादव ने बैठक से पूर्व राजकीय नेत्रहीन विद्यालय और सार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल का अवलोकन किया गया। राजकीय नेत्रहीन विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया और कहा कि दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए वर्तमान मेें व्यवसाय, नौकरी आदि में अवसरों की कमी नहीं है और ना ही कोई बाधा है। नेत्रहीन और स्पोर्ट्स स्कूल के निरीक्षण के समय निदेशक  सीताराम जाट, अतिरिक्त निदेशक शैलेन्द्र देवड़ा, संयुक्त निदेशक सुनीता चावला और मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी  महेंद्र शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी किशन दान चारण आदि साथ रहे।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *