बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।
उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर के मंडल प्रबंधक गौरव गोविल आज दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने कई स्टेशनों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीआरएम ने हनुमानगढ़ टाउन में स्टेशन व कॉलोनी का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने अपने दौरे में ऐलनाबाद स्टेशन का निरीक्षण किया एवं संरक्षित रेल संचालन व यात्रियों की सुविधाओं में विस्तार को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने ऐलनाबाद में रेलवे कॉलोनी का निरीक्षण की भी किया उन्होंने सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।




अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों का किया निरीक्षण
उन्होंने अपने दौरे में अमृत भारतीय स्टेशन योजना के तहत 14.05 करोड़ की लागत से पुनर्विकसित गोगामेड़ी स्टेशन व रेलवे कॉलोनी का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।

वहीं सूरतपुरा स्टेशन और यार्ड का गहनता से का निरीक्षण किया। यात्री सुविधाओं में विस्तार को लेकर दिशा- निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान संरक्षा मानकों, परिचालन व्यवस्थाओं एवं यात्री सुविधाओं का जायजा लिया गया। संरक्षित एवं सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
उन्होंने समपार संख्या 70 का निरीक्षण किया एवं संरक्षित रेल संचालन को लेकर विशेष दिशा निर्देश दिए। उन्होंने प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, टिकट खिड़की यात्री सुविधाओं आदि का निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा -निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि गोडमेडी स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि स्टेशन पर भवन के समरूप में बड़े स्तर पर सुधार कार्य, स्टेशन की ओर आने-जाने वाले मार्ग में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग प्रावधान का कार्य, बाउंड्री वॉल, सर्कुलेटिंग एरिया में सौंदर्य करण, दोपहिया, चौपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग सुविधा, बुकिंग ऑफिस रिटायरिंग रूम आदि में सुधार, नए टॉयलेट ब्लॉक्स लगाए गए हैं।
सौंदर्य वर्धन के लिए एलइडी लाइटिंग भी की गई है। सभी सुविधाओं का दिव्यांगजनों तक पहुंच बनाने के लिए उपयुक्त साइनेज भी लगाया गया है । इस स्टेशन पर कला एवं संस्कृति का समन्वय करते हुए दीवारों एवं छतों पर आकर्षक पेंटिंग भी की गयी है।
इसके अलावा यात्री सूचना प्रणाली में सुधार के लिए कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड, मल्टीलाइन डिस्पले बोर्ड्स, सिंगल लाइन डिस्प्ले बोर्ड, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, बड़े एलइडी स्क्रीन्स तथा जीपीएस आधारित डिजिटल क्लॉक भी लगाया गया है।
मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इस स्टेशन के पुनर्विकसित होने से यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी,आवागमन सुगम होगा एवं व्यापारी वर्ग भी लाभान्वित होगा।
इस निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भूपेश यादव, वरिष्ठ मंडल अभियंता (नीरज सिंह) , वरिष्ठ मंडल इंजीनियर विद्युत सामान्य आदित्य लेघा, खंड वाणिज्य निरीक्षक विजय कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) ऋतुराज शर्मा सहित कई रेलवे के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।






