स्वास्थ्य : रेल अस्पताल में नर्स दिवस पर कार्मिकों को मिला सम्मान - Nidar India

स्वास्थ्य : रेल अस्पताल में नर्स दिवस पर कार्मिकों को मिला सम्मान

लालगढ़ रेलवे अस्पताल में अन्तरराष्ट्रीय  नर्स दिवस पर कार्यक्रम आयोजित*

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

मंडल चिकित्सालय लालगढ़ में अन्तरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर की मुख्य स्वास्थ्य निदेशक डॉ. लक्ष्मी मीणा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर चिकित्सालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा नर्सिंग स्टाफ के समर्पण, सेवा भावना एवं उत्कृष्ट योगदान का सम्मान किया गया।
मुख्य स्वास्थ्य निदेशक डॉ. लक्ष्मी मीणा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि नर्सें स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं और उनकी निष्ठा, सेवा एवं समर्पण मरीजों के उपचार में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने नर्सिंग स्टाफ द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा की।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. असीम कुमार ने नर्सिंग कैडर को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए आभार जताया। अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश मांझी और डॉ. जी.के. दास ने क्लीनिकल क्षेत्रों में नर्सों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। वहीं डॉ. आशु मलिक ने आपातकालीन एवं क्रिटिकल केयर में नर्सिंग स्टाफ की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।


आयोजन एएनओ सुनीता एवं सीएनएस सविता बाला के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का   संचालन शत्रुघ्न पारीक औरअल्पना कुमारी ने किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर पश्चिम रेलवे (जयपुर) की मुख्य स्वास्थ्य निदेशक डॉ. लक्ष्मी मीणा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक लालगढ चिकित्सालय डॉ. असीम कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश मांझी, डॉ. आशु मलिक, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. चंचल मीणा सहित चिकित्सालय के चिकित्सक और  नर्सिंगकर्मी मोजूद रहे।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *