“संडे ऑन साइकिल” वीर चक्र ब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ के सम्मान में इंडियन आर्म्ड फोर्सेज के साथ कियाआयोजन - Nidar India

“संडे ऑन साइकिल” वीर चक्र ब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ के सम्मान में इंडियन आर्म्ड फोर्सेज के साथ कियाआयोजन

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट के तहत “संडे ऑन साइकिल” का आयोजन रविवार को वीर चक्र ब्रिगेडियर  जगमाल सिंह राठौड़ के सम्मान में इंडियन आर्म्ड फोर्सेज के साथ किया गया। साइक्लिंग संघ के सचिव  सुरेंद्र कुकणा ने बताया कि “संडे ऑन साइकिल” के 25वें संस्करण का आयोजन सैनिक कल्याण कार्यालय से उत्साहपूर्वक प्रारंभ किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता और देश के वीर जवानों के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

कूकना ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों कर्नल यश राठौड़, कर्नल मोहन सिंह शेखावत, कर्नल देवेंद्र सिंह, कर्नल महेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से साइक्लिंग रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर कर्नल मोहन सिंह शेखावत ने वीर चक्र ब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ के प्रेरणादायी जीवन एवं उनके साहसिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को राष्ट्रसेवा, अनुशासन एवं फिटनेस को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

संचालन बीकानेर साइक्लिंग संघ के सचिव सुरेंद्र कुकणा ने किया। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा राष्ट्र सेवा के प्रति प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि फिट इंडिया अभियान एवं सशक्त भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रहित एवं फिटनेस के प्रति निरंतर जागरूक रहने का संदेश दिया गया तथा “फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज” का संकल्प दोहराया गया।

इस अवसर पर जेठाराम घाट, बस्तीराम बिश्नोई, पेमाराम, रामप्रसाद, धर्मपाल, राजू खान, अजय जावा, आशना, लालचंद, सुनील, मुस्कान, इतिशा, मानसी कंवर सहित बड़ी संख्या में युवा एवं साइक्लिंग प्रेमी उपस्थित रहे।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *