बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।




हथियार जैसा दिखने नकली हथियार लेकर पोस्ट करना एक युवक को भारी पड़ा। मुक्ता प्रसाद नगर थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए उसे सलाखों पीछे भेज दिया है।
पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर की ओर से विभिन्न अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने और धरपकड़ के लिए चलाये गए तीन दिवसीय विशेष अभियान के तहत महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर, रेंज बीकानेर ओमप्रकाश और जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में और चक्रवृर्ती सिंह राठौड़ वृत्ताअधिकारी अनुज डाल के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी विजेन्द्र कुमार सीला थाना प्रभारी ने टीम बनाकर संभावित स्थानों पर दबीश दी।
इस दौरान अपराधियों व उनसे जुड़े लोगो व उनको फोलो करने वाले व्यक्तियों के सोशल मिडीया अकांउट चैक किए गये। पुलिस टीम ने मुन्नाराम सउनि मय जाप्ता द्वारा विभिन्न व्हाटसप ग्रुप एवं सोशल मिडीया ग्रुप चैक करने पर एक नवयुवक द्वारा हथियारनुमा (नकली हथियार खिलौना) के साथ अपनी पोस्ट डालना पाई गई।
जिसके सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई तो वह लड़का राजीव नम्बर गली नम्बर 05 का निवासी रामदेव पाया। रामदेव द्वारा हथियार जैसे दिखने वाले नकली हथियार के साथ अपने सोशल मिडीया पर पोस्ट डाली गई जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त रामदेव पुत्र सोम उम्र 20 वर्ष निवासी गली नम्बर 05, राजीव नगर मुक्ताप्रसाद नगर से सोशल मिडीया पर डाली गई पोस्ट से हथियार को चैक किया गया व शख्स से हथियारनुमा (नकली हथियार खिलौना) जब्त किया गया एवं उक्त शख्स को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफतार कर पेश अदालत कर पाबन्द करवाया गया।






