राजनीति : शुभेंदु अधिकारी बने विधायक दल के नेता, बीकानेर में कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी - Nidar India

राजनीति : शुभेंदु अधिकारी बने विधायक दल के नेता, बीकानेर में कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड़ बहुमत मिलने के बाद मुख्यमंत्री के नाम पर मोहर लग गई है। बंगाल में आज शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना गया। इसकी घोषणा होने के साथ ही बीकानेर में बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने शुभेंदु अधिकारी को शुभकामनाएं दी।  इस अवसर पर भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए मिठाई बांटी।
श्याम पंचारिया ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने इसे भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा, संगठन की मजबूती एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता के बढ़ते विश्वास का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा को मिली सफलता कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं जनसमर्थन का प्रतीक है।
जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया इस अवसर पर जिला महामंत्री दिलीप राजपुरोहित, कैलाश सियाग, तोलाराम कूकना, मोहन ढाल, जसवंत दईया, हेमनाथ जाखड़, राजाराम ओझा, पवन स्वामी, सुरेंद्र स्वामी, महेंद्र ढाका एवं पूजा मोहता सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शुभेंदु अधिकारी को बधाई दी।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *