सतीश पूनिया व ज्योति मिर्धा होंगी शामिल




बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।
भारतीय जनता पार्टी की ग्राम विकास यात्रा के तहत शनिवार को खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कार्यक्रम आयोजित होंगे।


भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा प्रभारी सतीश पूनिया और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा ग्राम विकास यात्रा के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
पंचारिया ने बताया कि ग्राम विकास यात्रा का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना।
साथ ही आमजन से सीधा संवाद स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गांव, गरीब, किसान एवं युवा वर्ग के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि कल सुबह 11 बजे बेरासर में ज्योति मिर्धा शामिल होंगी इसके बाद शाम 5 बजे पेमासर ग्राम में आयोजित ग्राम विकास यात्रा कार्यक्रम में सतीश पूनिया सहभागिता करेंगे।






