बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।




वल्लभ गार्डन क्षेत्र से स्कोर्पियो गाड़ी चोरी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन भी बरामद कर लिया है। पकड़े गए आरोपी अशोक उर्फ अंशु से पुलिस पूछताछ कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस संदर्भ में 27 मार्च को परिवादिया ने व्यास कॉलोनी थाना में मामला दर्ज कराया था कि वल्लभ गार्डन क्षेत्र में उनके मकान के सामने खड़ी उनकी स्कोर्पियो गाड़ी अल सुबह 2.55 बजे कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी स्कोर्पियों कोई चुराकर ले गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
आईजी ओमप्रकाश और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर एक टीम गठित की गई। इसके बाद थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में टीम ने खौजबीन शुरू की। लगातार चोरी की वारदात करने वालों से पूछताछ की गई। घटनास्थल के आस पास व अभय कमाण्ड सेंटर में लगे सीसीटीवी केमरे देखे जाकर संदिग्धो की तलाश की गई ।
प्रकरण में संदिग्धो को चिन्हीत कर लगातार आसूचना सकंलन की गई । वहीं चुराए गए वाहन को ओसिंया के पास वाहन की दुर्घटना होने पर वाहन को जब्त कर औसिया थाने पर खड़ा करवाया गया । आसूचना के आधार पर झंवंरलाल ने टीम के साथ तलाश शुरू की। सूचनाओ व इनपुट के आधार पर रैकी करने वाले आरोपी बीजाराम उर्फ अनिल और भंवराराम को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। उक्त प्रकरण में वाहन स्कोर्पियो को अशोक उर्फ अंशु गैंग ने चोरी करना सामने आने पर उक्त प्रकरण में अशोक उर्फ अंशु को उप कारागृह सोजत सिटी पाली से जरिये प्रोडेक्शन वारंट के गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से गहनता से अनुसंधान जारी है ।






