शिक्षा : सहायक पदों पर डीपीसी नहीं होने से रोष, इस संगठन ने उठाई मांग - Nidar India

शिक्षा : सहायक पदों पर डीपीसी नहीं होने से रोष, इस संगठन ने उठाई मांग

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

शिक्षा विभाग में कई पदों पर लंबे अर्से से डीपीसी नहीं होने कार्मिक संगठनों में रोष है। इसको लेकर शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ लगातार अपनी मांग उठाता आ रहा है। संगठन ने के  प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य के नेतृत्व में सोमवार को निदेशक सीताराम जाट, शैलेन्द्र देवड़ा अतिरिक्त निदेशक को लिखित में ज्ञापन सौंपा।

इसके जरिए बताया गया है कि निदेशालय स्तर पर संस्थापन, प्रशासनिक और अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारियों की वर्ष 2025-26 की डीपीसी आयोजित कर चयन आदेश एवं यथावत कार्यग्रहण के आदेश प्रसारित जारी किये जा चुके हैं, लेकिन पूर्व में हुई वार्ता में बनी सहमति के आधार पर दोबारा पुरजोर मांग उठाई जा रही है कि मण्डल स्तरों पर वरिष्ठ सहायक एवं सहायक प्रशासनिक अधिकारी पदों पर और जिला स्तरों पर सहायक कर्मचारी से जमादार एवं सहायक कर्मचारी से कनिष्ठ सहायक पदों पर वर्ष 2025-26 की डीपीसी  07 मई तक कराने और चयन आदेश जारी किया जाए।

ताकि अल्प वेतन भोगी कर्मचारियों की पदौन्नति के साथ-साथ वांछित वित्तीय लाभ मिल सके। इस सम्बन्ध में समस्त सम्बन्धित जिला शिक्षा अधिकारियों एवं सम्बन्धित मण्डल अधिकारियों को निर्देश पत्र अविलम्ब जारी कर संघ को सूचित किया जाए।
आचार्य ने यह भी बताया कि ज्ञापन की प्रतिलिपि समस्त संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा एवं समस्त जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक को प्रेषित कर डीपीसी 07 मई तक की जाकर चयन आदेश प्रसारित किए जाए।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *