बीकानेर : सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल होगा, ताकि आपात परिस्थितियों से निपटा जा सके - Nidar India

बीकानेर : सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल होगा, ताकि आपात परिस्थितियों से निपटा जा सके

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

जिले में आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने एवं आमजन में जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल (हवाई हमले एवं ब्लैकआउट अभ्यास) किया जाएगा।

इम संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई। अतिरिक्त कलेक्टर (नगर)  रमेश देव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बताया गया कि यह अभ्यास जिले के सामरिक महत्व के स्थानों पर किया जाएगा, जिससे आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की चेतावनी सायरन ब्लैकआउट सुरक्षित निकासी (इवैक्यूएशन) खोज एवं बचाव (सर्च एंड रेस्क्यू) तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया जैसी गतिविधियों का अभ्यास किया जाएगा। साथ ही वायुमेना एवं सिविल डिफेंस नियंत्रण कक्षों के बीच समन्वय हॉटलाइन एवं सायरन प्रणाली की कार्यक्षमता का भी परीक्षण किया जाएगा।

अभ्यास के तहत चिन्हित संवेदनशील क्षेत्रों में लगभग 15 मिनट का ब्लैकआउट किया जाएगा (आवश्यक सेवाओं को छोड़कर)। सायरन के माध्यम से हवाई हमले की चेतावनी (2 मिनट तक रुक-रुक कर) तथा ऑल क्लियर संकेत (लगातार 2 मिनट) दिया जाएगा।

इम मॉक ड्रिल में सिविल डिफेंस की 13 आवश्यक सेवाओ के अधिकारी / कर्मचारी, स्थानीय प्रशासन, एनमीमी, एनएमएस, एनवाईकेएस, स्काउट्स गाइड्स, गृह रक्षा दल तथा राजस्थान पुलिस के जवान एवं स्वयंसेवक भाग लेंगे। साथ ही लगभग 20 घायलों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने का अभ्यास किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभ्यास के दौरान शांति बनाए रखें अफवाहों पर ध्यान न दें तथा प्रशासन का सहयोग करें। यह केवल आपातकालीन परिस्थितियो में नागरिकों द्वारा नागरिकों के लिये किया जाने वाला अभ्यास मात्र है।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *