कृषि : तीस सितंबर तक शेष किश्तें एक मुश्त जमा करवाने पर ब्याज में मिलेगी शत प्रतिशत छूट - Nidar India

कृषि : तीस सितंबर तक शेष किश्तें एक मुश्त जमा करवाने पर ब्याज में मिलेगी शत प्रतिशत छूट

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

काश्तकारों के लिए खुश खबरी!अब कृषि भूमि पेटे शेष रही बकाया कश्तों की राशि एक मुश्त जमा कराने पर उन्हें ब्याज में छूट मिलेगी।

बजट घोषणा वर्ष 2026-27 में जारी अधिसूचना के तहत राज्य सरकार की ओर से उपनिवेशन क्षेत्र के समस्त श्रेणी के काश्तकारों (सभी श्रेणी के आवंटियों यथा सामान्य आवंटन, विशेष आवंटन व मोहर बंद नीलामी द्वारा आवंटन आदि) को कृषि भूमि पेटे शेष रही बकाया किस्तों की राशि 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2026 तक की अवधि में एक मुश्त जमा करवाने पर ब्याज में शत प्रतिशत छूट दी जाएगी।

उपनिवेशन आयुक्त नवनीत कुमार ने समस्त उपनिवेशन तहसीलदारों को इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं, जिससे अधिक से अधिक आवंटी/बाकीदार राज्य सरकार द्वारा दी जा रही इस ब्याज माफी योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

 

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *