बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।





बीकेईएसएल की ओर से शुक्रवार को विद्युत तंत्र का रख-रखाव किया जाएगा। इस दौरान सुबह 07:30 बजे से 08:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
ऐसे में सिथेंसिस शिवबाड़ी का क्षेत्र प्रभावित होगा।

प्रातः 08:00 बजे से 11:00 बजे तक
सुभाषपुरा, भुट्टो का बास, हनुमान मंदिर के पास सुभाषपुरा, कब्रिस्तान के बाहर, मोहरम चौक, माता जी मंदिर के पास, लाल क्वार्टर, भुट्टो की मस्जिद का क्षेत्र।
प्रातः 07:00 बजे से 09:00 बजे तक
बीछवाल गांव, कृषि विश्वविद्यालय, आरटीओ कार्यालय, बीकानेर जेल, रीको कॉलोनी, 10वीं बटालियन का क्षेत्र।
प्रातः 06:30 बजे से 08:00 बजे तक
पब्लिक पार्क एरिया, तुलसी सर्किल, एक्सईएन ऑफिस, राजविलास कॉलोनी का क्षेत्र।
प्रातः 08:00 बजे से 10:00 बजे तक
गणगौर स्कूल के पास बंगला नगर का क्षेत्र।
उपभोक्ताओं समस्याओं का होगा समाधान, जनसुनवाई कल
शहर के उपभोक्ताओं की बिजली सम्बंधी समस्याओं के मौके पर निस्तारण करने के लिए बीकानेर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई लिमिटेड (बीकेईएसएल) की ओर से 17 अप्रैल
शुक्रवार को जन सुनवाई होगी।
बीकानेर में पब्लिक पार्क स्थित बीकेईएसएल के ग्राहक सेवा केंद्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक उपभोक्ताओं की शिकायतों पर सुनवाई की जाएगी। यथा संभव शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। मौके पर निस्तारण संभव नहीं होगा तो शिकायतों के सम्बंध में संभावित तिथि शिकायतकर्ता को बताई जाएगी।





