बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।



ट्रेन से ट्रेक्टर ट्रॉली टकराना चालक को भारी पड़ गई। रेलवे सुरक्षा बल ने इस संबंध में चालक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 7 अप्रैल को सूडसर-नापासर के बीच में ट्रेन नं. 12371 के इंजन से ट्रेक्टर ट्रोली टकराई थी। इसके बादआरपीएफ थाना बीकानेर ने रेलवे एक्ट की 153, 174, 147 धारा के तहत ट्रेक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
घटना की गम्भीरता को देखते हुए मण्डल सुरक्षा आयुक्त संजय पीसे ने निरीक्षक सुभाष बिश्नोई के नेतृत्व में उप निरी. अजय, कॉस्टेबल राजेन्द्र मीणा, कॉस्टेबल अनिल कुमार, कॉस्टेबल संजय कुमार सहित टीम का गठन किया।

इस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों व सूचना तंत्र की मदद से ट्रेक्टर चालक कानसिंह पुत्र लिच्छमण सिंह निवासी, नारसीसर को गिरफ्तार कर ट्रेक्टर जप्त किया है।
मंडल सुरक्षा आयुक्त ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल की ओर से गांव में समय समय पर अभियान चलाकर ग्रामवासियों को रेलवे लाइन पार न करने बाबत व अपने मवेशियों व वाहनों को रेलवे लाइन से दूर रखने बाबत जागरूक किया जाता है।






