बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।



ऑपरेशन नीलकंठ के तहत कार्रवाई करते हुए नया शहर पुलिस ने तीन साल से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा की ओर से चलाये जा रहें विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नीलकण्ठ’ के तहत मादक पदार्थो की रोकथाम व मादक पदार्थ के प्रकरणों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिए थे।
इसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चक्रवर्ती सिंह राठौड के निर्देशन में व वृताधिकारी वृत नगर अनुज डाल के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी नयाशहर रोहित चौधरी के नेतृत्व में अभियान के मादक पदार्थो के प्रकरणों में लिप्त आरोपीयों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार गोपनीय नजर रखते हुए थाना स्तर पर टीम का गठन कर निर्देश दिये गए।
थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम की ओर से वांछित अपराधियो की तलाश व पतारशी की गई तथा मुखबीरों से आसूचना संकलन कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा नम्बर 206/2023 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी सुनील कुमार बिश्नोई पुत्र चेनाराम निवासी वार्ड नं 02 कूदसू बीकानेर को थाना नोखा से दस्तायब किया गया। आरोपी सुनील पिछले 03 साल से फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी के लिए 5000 रूपये का ईनाम रखा गया था।

पुलिस की यह टीम सक्रिय रही…
रोहित चौधरी आरपीएस प्रो. थानाधिकारी नयाशहर,
अजय कुमार सउनि,शीशराम हैडकानि ,प्रदीप कानि,भवानीसिह कानि ,पुरूषोतम कानि ने भागीदारी निभाई।
अवैध हथियार सहित एक अभियुक्तत गिरफ्तार
बीकानेर,निडर इंडिया न्यूज।
पुलिस थाना मुक्ता्प्रसाद ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक हॉकी बट 12 बोर डबल बैरल बंदूक मय एक जिन्दा कारतूस और चार खाली कारतूस जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारशुदा आरोपी से गहनता से अनुसंधान व पूछताछ जारी ।
पुलिस के अनुसार अनुज डाल आरपीएस के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी विजेन्द्र कुमार सीला ने थाना क्षेत्र में संदिग्धों की निगरानी रखी जाकर अवैध हथियार सप्लायर के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिए थाना स्तर पर टीम का गठन किया था।
टीम ने विशेष निगरानी रखकर लगातार आसूचना संकलन की और 07 अप्रेल को सुरेश कुमार भादु उपनिरीक्षक मय थाना जाप्ता के दौराने गश्त सुरेश कुमार भादु उपनिरीक्षक को सूचना मिली कि अमरनाथ कॉलोनी, बीकाजी फैक्ट्री के पीछे चकग्रर्बी बीकानेर पर एक लड़का बंदूक से फायरिंग कर रहा। जानकारी के मुताबिक बीकाजी फैक्ट्री के पीछे पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी अशोक कुमार पुत्र सत्यपालसिंह श्योराण जाट, उम्र 36 साल, निवासी हम्मीरवास, जिला चूरू के कब्जे से अवैध एक हॉकी बट 12 बोर डबल बैरल बंदूक मय एक जिंदा कारतूस मय चार खाली खोल कारतूस जब्त किया गया। आर्मस एक्ट की धाराओं में प्रकरण पंजीबद्व कर अनुसंधान शुरू हुआ। आरोपी से गहनता से अनुसंधान जारी है।
।






