बीकानेर : पुरानी गिन्नाणी में घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर किया सिलेंडर जब्त - Nidar India

बीकानेर : पुरानी गिन्नाणी में घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर किया सिलेंडर जब्त

डीएसओ का दावा : जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, बुकिंग के दो दिन बाद हो रही है डिलीवरी 

रसद विभाग ने जिला मुख्यालय पर एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था की स्थिति का लिया जायजा

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर चल रहे माहौल के बीच में रसद अधिकारी ने आपूर्ति प्रर्याप्त होने का दावा किया है। साथ ही कई स्थानों पर निरीक्षण भी किया।

डीएसओ नरेश शर्मा ने बताया कि रसद विभाग की टीम ने निरीक्षण के दौरान पुरानी गिन्नाणी स्थित सहारण मिष्ठान भंडार के निरीक्षण में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करना पाया गया। लिहाजा घरेलू गैस सिलेंडर की जब्ती की कार्रवाई की गई।

डीएसओ के अनुसार जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है तथा उपभोक्ताओं को बुकिंग के लगभग दो दिन बाद सिलेंडर की डिलीवरी सुनिश्चित की जा रही है। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि बीकानेर जिले में एलपीजी की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विभाग द्वारा लगातार निगरानी और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

जिला रसद अधिकारी  नरेश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर वर्तमान में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने के लिए उपखंड अधिकारी बीकानेर   महिमा कसाना, रसद विभाग की टीम और डीएनओ-एलपीजी  अमित बड़क ने गंगाशहर में मैसर्स डागा एचपी गैस का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान गैस एजेंसी के संचालन, उपभोक्ता प्रबंधन तथा एलपीजी वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने एजेंसी में उपलब्ध स्टॉक, बुकिंग एवं डिलीवरी की प्रक्रिया की भी जानकारी ली। इस दौरान उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग ऑनलाइन, मोबाइल ऐप, कॉल सेंटर सहित विभिन्न माध्यमों से करने की प्रक्रिया के बारे में भी जागरूक किया गया।

डीएसओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान एजेंसी की कार्यप्रणाली संतोषजनक पाई गई। अधिकारियों ने एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा डिलीवरी व्यवस्था को और अधिक सुचारु रखा जाए।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *