बीकानेर : पुलिस अधीक्षक ऑफिस के आगे एक शख्स ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर के लगाई आग - Nidar India

बीकानेर : पुलिस अधीक्षक ऑफिस के आगे एक शख्स ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर के लगाई आग

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मशक्कत कर बुझाई आग, झुलसे शख़्स को भिजवाया पीबीएम हॉस्पिटल, जांच में जुटी पुलिस

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के आगे आज उस समय हर कोई हक्का-बक्का रह गया, जब एक शख्स ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले तो आग की लपटों ने उसे घेर लिया। इस दौरान यह शख्स एसपी ऑफिस के आगे दौड़ने लगा, हलांकि वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने दौड़कर आग बुझाई और उसे उपचार के लिए पीबीएम भेजा।

बताया जा रहा है कि यह शख्स काफी देर एसपी और एडीएम सिटी ऑफिस के बीच लगी बेंच पर बैठा रहा था। बाद में उसने खुद को आग लगा ली। एसपी कावेंद्रसिंह सागर के अनुसार यह व्यक्ति रामलाल मेघवाल खाजूवाला क्षेत्र के 4 बीजीएम भागू गांव निवासी है। उसने पहले किसी महिला के खिलाफ परिवाद दिया था, लेकिन बाद में उसने खुद कार्रवाई नहीं करने की बात लिखकर दी थी।

आज वो किसी से नहीं मिला और सीधा खुद को आग के हवाले कर दिया। रामलाल का अभी ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है बताया जा रहा है कि वह करीब 80 प्रतिशत जल गया है। अभी उसके बयान लेकर पूरे मामले की जांच की जाएगी। तभी पता चलेगा की रामलाल ने ऐसा क्यों किया। गौरतलब है कि रामलाल अभी घड़सीसर में रहता है।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *