रेलवे : मालभाड़े से लक्ष्य से अधिक आय, बीकानेर मंडल का कीर्तिमान - Nidar India

रेलवे : मालभाड़े से लक्ष्य से अधिक आय, बीकानेर मंडल का कीर्तिमान

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

बीकानेर रेल मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 (फरवरी 2026 तक) में माल राजस्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित की है। मंडल द्वारा इस अवधि में कुल ₹550.61 करोड़ का माल राजस्व दर्ज किया गया, जो पिछले वित्तीय वर्ष (2024-25) की समान अवधि में अर्जित ₹493.76 करोड़ की तुलना में 56.85 करोड़ रु. अधिक है जो कि पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में लगभग 11.52% अधिक है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भूपेश यादव ने बताया कि
निर्धारित लक्ष्य ₹527.86 करोड़ के विरुद्ध मंडल ने ₹22.75 करोड़ (लगभग 4.31%) अधिक अर्जित कर लक्ष्य से बेहतर प्रदर्शन किया है। यह उपलब्धि मंडल की सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली, प्रभावी विपणन रणनीति एवं ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण का परिणाम है।

मंडल की ओर से रेल आधारित माल परिवहन को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न औद्योगिक इकाइयों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों से निरंतर संवाद स्थापित किया जा रहा है। साथ ही, माल ढुलाई प्रक्रियाओं को सरल एवं सुगम बनाने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम भी उठाए जा रहे हैं।
यह उत्कृष्ट प्रदर्शन मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम भावना, समर्पण एवं दक्षता का प्रतिफल है।
बीकानेर मंडल भविष्य में भी रेल आधारित माल परिवहन की हिस्सेदारी बढ़ाने तथा बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *