कोलकाता महानगर में छाई होली की मस्ती, आज धुलंड़ी पर उड़ी गुलाल, रंगों की रही बहार - Nidar India

कोलकाता महानगर में छाई होली की मस्ती, आज धुलंड़ी पर उड़ी गुलाल, रंगों की रही बहार

कोलकाता.बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

विधान नगर में होली दहन के दौरान शामिल हुए मंत्री सुजीत बोस।

बीकानेर में धुलंड़ी मंगलवार को  मनाई गई, लेकिन कोलकाता महानगर में यह पर्व आज (बुधवार) को मनाया गया। कोलकाता के बड़ा बाजार क्षेत्र में सैकड़ों की तादाद में बीकानेर के वाशिंदें, प्रवासी परिवारों ने जमकर रंगों का त्योहार मनाया।

घुसुडीधाम के खाटूश्याम मंदिर में होली का उत्सव।

कोलकाता में होलिका दहन तो सोमवार की मध्य रात्रि के बाद ही किया गया था। लेकिन धुलंड़ी का पर्व आज मनाया गया। इस मौके पर बड़ा बाजार क्षेत्र तो मानो बीकानेरमय हो गया। हाेली गीतों की मस्ती के साथ उड़ती गुलाल। एक दूसरे के चेहरों पर रंग मलते मस्तानों की टोलियाें ने माहौल से होली की मस्ती दुगनी हो गई।

बड़ा बाजार क्षेत्र से निकली भगवान सत्यनारयण जी सवारी।

होली के रंग में प्रवासियों के साथ ही स्थानीय लोग भी रंगे नजर आए। चंग पर धमाल गीतों के साथ ही राजस्थानी लोग गीतों की धूम रही। इस बीच परम्पराओं का निर्वाह भी किया गया। आज सुबह से ही होली के मस्ताने गली-मोहल्लों में उतर आए और होलिका दहन की राख मलने के बाद एक दूसरे को रंग लगाया।

होलिका दहन के दौरान शामिल स्थानीय लोग।

इस बीच नमकीन, मिठाइयां खाने का लुत्फ भी उठाया। प्रवासी समाज सेवी जेठमल रंगा, नारायण भूतड़ा, स्वपन बर्मन, पत्रकार सच्चिदानंद पारीक, दिनेश भूतड़ा, सुशील मूंधड़ा, संजय मूंधड़ा सहित बड़ी संख्या में लोगों ने होलिका दहन की पूजन में भागीदारी निभाई।

रिपोर्ट\ फोटो : सच्चिदानंद पारीक, कोलकाता

 

 

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *