बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ ने लंबे अर्से अटकी डीपीसी जल्द कराने की मांग को लेकर निदेशक से मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने निदेशक सीताराम जाट और अतिरिक्त निदेशक शैलेंद्र देवड़ा से होली की राम-राम के साथ मंत्रालय अधिकारी एवं कर्मचारियों की डीपीसी के संबंध में वार्ता की।


निदेशक के स्तर पर केडर रिव्यू पदों को जारी करने, सहायक प्रशासनिक अधिकारियों की स्थाई वरिष्ठता सूची जारी करने एवं अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी की डीपीसी करने के लिए भी वार्ता की गई। सभी संभाग स्तरों पर कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक ,वरिष्ठ सहायक से सहायक प्रशासनिक अधिकारी की समस्त डीपीसी करवाने के संबंध में भी बातचीत हुई।
Post Views: 7






