होली की रंगत : मोहता चौक में शुरू हुआ भांग सम्मेलन, 2 मार्च तक 11:56 में होगा छणाव - Nidar India

होली की रंगत : मोहता चौक में शुरू हुआ भांग सम्मेलन, 2 मार्च तक 11:56 में होगा छणाव

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

होली की मस्ती अब धीरे-धीरे परवान चढ़ेगी। मंगलवार को होलाष्टक के साथ ही शहर में होली की रंगत दिखने लगी है। पहले दिन मोहता चौक में भांग सम्मेलन शुरू हुआ। यह 2 मार्च तक चलेगा। इसमें रोजाना 11:56 बजे भांग प्रेमी छणाव करेंगे।

भाग प्रेमी ओमप्रकाश (बबला महाराज), के सान्निध्य में भांग महोत्सव मनाया जा रहा है। आज कार्यक्रम में उद्योगपति कन्हैयालाल कल्ला सहित गणमान्य लोग अतिथि के रूप् में मौजूद रहे। वहीं भांग प्रेमी मदन मास्टर, कैदार पारीक, ममिया महाराज, राजकुमार जोशी, चांदरतन बिस्सा, बलदेव बिस्सा सहित भांग प्रेमियों का जमावड़ा रहा।

 

भांग छणाव से पहले मंत्रोचारण किया गया। इसके बाद भांग प्रेमियों ने भांग पीने का लुत्फ उठाया। बबला महाराज ने बताया कि बीकानेर में होली की अपनी एक संस्कृति है, परम्परा है। उसी का निर्वाह हर साल करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि मोहत्सव का यह 27 वां साल है।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *