बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

जिले में अवैध रूप से खनन का खेल चल रहा है। इस पर अंकुश लगाने के लिए विभाग और पुलिस लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसके बावजूद माफिया बाज नहीं आ रहे है। सोमवार को
खान विभाग एवं पुलिस के तत्वावधान में संयुक्त कार्रवाई की गई।

इस दौरान तहसील बज्जू के चक-9 एमआरएम में जिप्सम का अवैध खनन करते हुए पाए जाने पर एक एक्सकेवेटर, एक जेसीबी मय दो डम्पर पकड़ कर थाना रणजीतपुरा को सुपुर्द किया गया।
खनि अभियंता महेश प्रकाश पुरोहित ने बताया कि मौक़े पर जिप्सम खनिज का कुल 483 टन अवैध खनन पाया गया। इन सभी 4 वाहनों एवं 483 टन अवैध जिप्सम पर नियमानुसार 15 लाख 6 हजार रुपए शास्ति आरोपित की गई। कार्यवाही में खनि कार्यदेशक अनिरुद्ध सिंह भाटी एवं रणजीतपुरा थानाधिकारी चन्द्रजीत सिंह भाटी मय जाब्ता उपस्थित रहे।





