103 से अधिक ने करवाया पंजीकरण, बीस साल की परम्परा का इस बार भी होगा निर्वहन

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।
पुष्करणा समाज के सामूहिक सावे में इस बार भी कई संस्थाएं अपनी भागीदारी निभा रही हैं। खासकर कन्याओं के विवाह में अपना सहयोग कर रहे हैं। इसी शृंखला में टीम धरणीधर बीते दो दशक से राशन सामग्री का वितरण करती आ रही है। इस बार भी करीब 25 हजार रुपए की राशन किट हर जाति की कन्याओं को प्रदान करेगी, जिनकी शादी 10 फरवरी को होनी है। इस राशन किट का वितरण 6 फरवरी से होगा। दो दिन(शुक्रवार और शनिवार) को धरणीधर महादेव मंदिर परिसर से इसका वितरण किया जाएगा। इसके लिए बीते दो माह से टीम तैयारियों में जुटी थी। टीम के पास 103 कन्या पक्ष ने पंजीयन करवा रखा है।


टीम धरणीधर अपने संस्थापक और पूर्व सरपंच रामकिशन आचार्य के नेतृत्व में पुष्करणा समाज के सामूहिक विवाह के दिन अन्य समाज के लोगों को भी सहयोग देने का निर्णय लिया गया। इस टीम में बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, समाजसेवी राजेश चूरा, शेखर आचार्य, अशोक आचार्य, भंवर पुरोहित, कैलाश भार्गव, मालचंद सुधार, बीडी आचार्य, आनंद आचार्य, राजेश दहिया, नरेंद्र आचार्य, नरेश आचार्य, संजय आचार्य, जगमोहन आचार्य, सुधीर आचार्य, अविनाश आचार्य सहित अनेक कार्यकर्ता है।
इस किट में देशी घी के ,एक टीन सहित तेल के दो टीन, समस्त खाद्य सामग्री व साड़ियां शामिल हैं। टीम धरणीधर ने इस बार भी अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली है। धरणीधर टीम के सचिव दुर्गा शंकर आचार्य ‘टन्नू काका’ ने बताया कि धरणीधर में अब तक 103 कन्या पक्ष ने अपना पंजीयन कराया। इसमें पुष्करणा ब्राह्मण समेत सभी समाज की कन्याओं के पंजीयन हुए हैं। राशन किट का वितरण 6 व 7 फरवरी को किया जाएगा।
यह सामग्री मिलेगी…
राशन किट में देशी घी का एक और मूंगफली तेल के दो टीन, 50 किलो आटा, 50 किलो चीनी, 15 किलो मूंगदाल,15 किलो मोगर, दो किलो बड़ी, एक किलो बाट, 15किलो मैदा, पांच किलो चावल, एक किलो लाल मिर्च, आधा किलो धनिया, 250 ग्राम हल्दी, 20 किलो आलू तीन साड़ी दी जाती है। सारी सामग्री टीम के सदस्यों के सहयोग से एकत्रित की गई है।
टीम धरणीधर के आनंद जोशी ‘अमित’ ने बताया कि सावा भले ही पुष्करणा समाज का हो मगर हिन्दू समाज की लिए हमारी टीम सहयोग को तैयार है। उन्होंने बताया कि कन्या के परिवार को राशन किट लेने के लिए विवाह कार्ड और आधार कार्ड धरणीधर मंदिर जमा किए गए थे।
टीम धरणीधर बरसों से समाज सेवा कर रही है। कोरोना काल के दौरान इस टीम ने एक लाख भोजन पैकेट बाटे थे। गायों में लंपी रोग फैला, तो प्रतिदिन गायों को एक कैंपर गाड़ी कच्ची सब्जियां अलग-अलग मोहल्ले में जाकर व अलग-अलग इसके अलावा कोरोना काल में सावा घोषित नहीं हुआ मगर सोशल डिस्टेंस की गाइडलाइन के तहत कुछ घरों में विवाह हुए तो उसे समय भी टीम धरणीधर ने जरूरतमंदों को राशन किट वितरित किए।






