रेलवे : रेवाडी-सादुलपुर रेलखंड पर चलेगा आरयूबी निर्माण कार्य, यह ट्रेनें रहेगी प्रभावित - Nidar India

रेलवे : रेवाडी-सादुलपुर रेलखंड पर चलेगा आरयूबी निर्माण कार्य, यह ट्रेनें रहेगी प्रभावित

बीकानेर,निडर इंडिया न्यूज।  

उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से बीकानेर मंडल के रेवाडी-सादुलपुर रेलखंड पर आरयूबी निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण कई ट्रेनें प्रभावित रहेगी, इसके कुछ को रद्द भी किया जा रहा है।

यह ट्रेनें रद्द रहेगी ( प्रारम्भिक स्टेशन से)

गाडी संख्या 54789, रेवाडी-बीकानेर 08 से 22 अप्रेल और 06 मई को रद्द रहेगी।
वहीं गाडी संख्या 54790, बीकानेर- रेवाडी 08 से 22 अप्रेल और
06 मई को रद्द रहेगी।

यह रहेगी आंशिक रद्द ( प्रारम्भिक स्टेशन से)

गाडी संख्या 14824, रेवाडी-जोधपुर 06 मई को रेवाडी के स्थान पर लोहारू से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेवाडी-लोहारू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

गाडी संख्या 54803, सीकर-रेवाडी 06 मई को सीकर से प्रस्थान करेगी वह लोहारू तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा लोहारू-रेवाडी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं ( प्रारम्भिक स्टेशन से)

गाडी संख्या 04705, हनुमानगढ-जयपुर स्पेशल 08 से 22 अप्रेल और 06 मई को हनुमानगढ से प्रस्थान करेगी । वह परिवर्तित मार्ग सादुलपुर, चूरू, फतेहपुर शेखावाटी, सीकर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह  चूरू, फतेहपुर शेखावाटी व लक्ष्मणगढ़ सीकर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *