आस्था : आशापुरा मंदिर पोकरण का पाटोत्सव 21 जनवरी को, होंगे धार्मिक अनुष्ठान

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

पोकरण स्थित मां आशापुरा मंदिर का 768 वा पाटोत्सव 21 जनवरी को मनाया जाएगा। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान होंगे। कार्यक्रम में  बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर, दिल्ली, कोलकाता, सहित शहरों से आने वाले श्रद्धालु शामिल होंगे।

श्री आशापुरा सेवा समिति पोकरण ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष  गिरीराज बिस्सा ने बताया कि 20 जनवरी को शहर के विभिन्न क्षेत्रो से श्रद्धालू बसो व निजी वाहनो से पोकरण के लिए रवाना होगे। ट्रस्ट के अध्यक्ष  राजेश बिस्सा ने बताया कि इस अवसर पर जरूरतमंद लोगो को आटा, फल, व कंबल वितरित किए जाएगें।

सचिव जयकिशन आचार्य ने बताया कि इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा पोकरण व बीकानेर के सीमा के गाँवो के स्कूलो में विद्यार्थीयों को पुस्तक कॉपी, पैन्सिल, रबड, जौमेटरी बॉक्स आदि वितरित किए जाऐगे। ट्रस्टी मुकेश बिस्सा ने बताया कि इस अवसर पर गायों को चारा व चाटा वितरित किया जाएगा।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *