आस्था : खाटू श्याम मंदिर में बही भक्ति की सरिता, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु - Nidar India

आस्था : खाटू श्याम मंदिर में बही भक्ति की सरिता, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

जयपुर रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर में चल रही कथा के दूसरे दिन प्रसंग अनुसार बर्बरीक का जन्मोत्सव हुआ। इस दौरान पूरा पंडाल श्याम बाबा के जयकारों से गूंज उठा। कथा का आयोजन दाताश्री रामेश्वरानंद महाराज के  सानिध्य हो रहा है।

कथावाचक गौवत्स आशीष महाराज ने श्रद्धालुओं से बुरे व्यसनों से दूर रहकर धर्मानुसार जीवन जीने का आह्वान किया।
उन्होंने बर्बरीक जन्मोत्सव प्रसंग  की संप्रसंग व्याख्या की। आशीष महाराज ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को पाश्चात्य सभ्यता से दूर रहकर सनातन संस्कृति के अनुरूप जीवन जीना चाहिए। कथा श्रवण के दौरान पूरा पाण्डाल श्याममय हो गया और श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।

बालमुकुन्द बताया कि श्री श्याम कथा श्रवण के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग पहुंच रहे हैं।  आरती के बाद भण्डारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने श्री श्याम प्रसाद ग्रहण किया।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *