-हत्या के प्रकरण में वांछित 05 हजार के ईनामी आरोपी को किया गया गिरफ्तार ।
– आरोपी से गहनता से अनुसंधान व पूछताछ जारी।





बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।
पुलिस मुख्यासलय जयपुर की ओर से गंभीर मामलों में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हुई कार्रवाई में देशनोक पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आईजी हेमन्तु शर्मा आईपीएस पुलिस महानिरीक्षक, एसपी कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशानुसार व बनवारी लाल मीणा,अति पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, जरनैल सिंह वृत्ताधिकारी नोखा के निकटतम सुपरविजन में सुमन शेखावत,थानाधिकारी पुलिस थाना देशनोक ने पुलिस टीम के साथ 30 नवंबर को दर्ज प्रकरण की जांच में जुटी थी।

पुलिस के अनुसार पांचू निवासी जगदीश ने अपनी बहिन सुमन और सहयोगियों के साथ परिवादी के भाई अशोक का अपहरण कर लिया और उसके गंभीर मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी जगदीश की बहिन का प्रेम प्रसंग था, इसकी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद जगदीश पुत्र केशुराम जाट, उम्र 26 साल, निवासी पांचू राजस्थान के अलावा हरियाणा, पंजाब, दिल्ली सहित केन्द्रीशासित प्रदेशों में फरारी काट रहा था, जिस पर पुलिस अधीक्षक जिला बीकानेर की ओर से 5000 रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। इसके बाद पुलिस की टीम ने तकनीकी सहयोग व अथक प्रयासों से आरोपी जगदीश को दिल्ली शहर से दस्तयाब किया गया। उसको पुछताछ के बाद गिरफतार किया गय। पुलिस की पूछताछ जारी है।




