बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

कोर्ट परिसर, बीकानेर मे पूर्व सांसद स्व.महेंद्र सिंह भाटी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। अधिवक्ता विक्रम सिंह बिदावत ने महेंद्र सिंह भाटी के व्यक्त्तिव और कृतित्व पर प्रकाश डाला हुए उनकी मिलनसारिता को याद किया ।
बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बिहारी सिंह राठौड़, पूर्व अध्यक्ष रघुवीर सिंह राठौड़, वरिष्ठ अधिवक्ता ओम हर्ष, मांगू सिंह जी लोहा, वरि लोक अभियोजक शिवचंद भोजक, डॉ.अशोक भाटी, एडवोकेट सुनील आचार्य,
एडवोकेट राजेंद्र सिंह साजनसर, एडवोकेट रूपेंद्र सिंह राठौड़, एडवोकेट नेमगिरी रामसर, एडवोकेट पवन स्वामी, एडवोकेट राजवीर कुचेरिया, पूर्व सचिव भवर बिश्नोई, मनोज बिश्नाई, एडवोकेट रेवंत सिंह, एडवोकेट श्याम सिंह बीका, एडवोकेट लालकृष्ण पन्नू सहित उपस्थित अधिवक्ताओं ने महेंद्र सिंह भाटी को याद किया ।




