रेलवे : मंत्री अश्चिनी वैष्णव ने वॉर रूम से की मॉनिटरिंग, देशभर के स्टेशनों पर रही नजर

-कोई यात्री दीपावली मनाने से नहीं वंचित, इस पर पूरा फोकस

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर, निडर इंडिया न्यूज। 

देशवासी दीपावली का महान पर्व अपने परिवार के साथ ख़ुशी-ख़ुशी मना सके, इसके लिए भारतीय रेल के 12 लाख से अधिक कर्मचारी 24 घंटे काम कर रहे हैं। दीपावली के दिन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रेल भवन स्थित वार रुम से पूरे देश की ट्रेनों की निगरानी करते हुए दिखे ।

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने पूर्वोत्तर रेल, पूर्व मध्य रेल तथा पूर्व रेल के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत करके सभी ट्रेनों को समय पर पहुंचाने संबंधी निर्देश दिया ।

बीते कई दिनों से रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव 24 घंटे मॉनिटरिंग कर रहे हैं । कल देर रात रेल मंत्री ने दिल्ली के सबसे व्यस्ततम रेलवे स्टेशन आनंद विहार का दौरा किया और यात्री सुविधा से जुड़ी हुई हर बात का निरीक्षण किया । साथ ही यात्रियों से बात भी की। दीपावली के दिन रेल मंत्रालय में पूरी टीम के साथ वार रूम में डटे रहे हैं।

देशभर के मुख्य रेलवे स्टेशनों पर नजर रख रहे हैं। रेलवे का प्रयास है कि सभी रेल यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान की जाए। कोई भी यात्री परेशान ना हो और अपनी मंजिल पर समय से पहुंच जाए।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *