बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

वांछित अपराधियों की धरपकड़ करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थाना सदर बीकानेर के नेतृत्व में महेन्द्रसिंह की टीम ने कार्यवाही करते हुऐ आसूचना संकलन कर प्रकरण मे वांछित आरोपी मेहताब हुसैन पुत्र सलीम खान, उम्र 33 साल निवासी, भुट्टो की मस्जिद के पास को गिरफ्तार कर लिया है।
यह टीम रही सक्रिय
दिगपालसिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी, महेन्द्रसिंह उपनिरीक्षक, शब्दल अली पुलिस थाना सदर शामिल थे।





