सुयश : भामाशाह मूंधड़ा को मिला राज्यस्तरीय विशिष्ठ सम्मान - Nidar India

सुयश : भामाशाह मूंधड़ा को मिला राज्यस्तरीय विशिष्ठ सम्मान

शैक्षणिक विकास में बने भागीरथ, सरकार दिया सम्मान

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

शैक्षणिक विकास के भागीरथ बने सी एम मूंधड़ा फाउंडेशन के श्रीकिशन मूंधड़ा को उदयपुर में राज्यस्तरीय विशिष्ठ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर प्रदान किया गया है।

सुखाडिया रंगमंच, उदयपुर में हुए समारोह में उन्हें यह सम्मान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, शिक्षामंत्री मदन दिलावर, जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने प्रदान किया|ट्रस्ट के प्रतिनिधि द्वारकाप्रसाद पचीसिया और उद्योगपति श्यामसुन्दर सोनी तनिष्क ने बताया कि ट्रस्टी श्रीकिशन मूंधड़ा द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये गये महत्त्वपूर्ण सरोकारों के लिए संस्कृत शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार की ओर से यह सम्मान दिया गया है।

 

श्रीकिशन मूंधड़ा द्वारा संस्कृत शिक्षा को बढावा देते हुए नापासर में देशनोक रोड़ स्थित राजकीय संस्कृत विद्यालय में पूर्व में 50 लाख रूपये की लागत से 5 कमरे व फर्नीचर और बरामदा बनवाया गया था | इसके बाद यह स्कूल बारहवीं में क्रमोन्नत हो गया तो यहाँ कमरों की आवश्यकता हुई तो ट्रस्टी श्रीकिशन मूंधड़ा ने यहाँ पर 40 लाख की लागत से 3 कमरे और बनवाए जिसे अभी हाल ही में दिनांक 11 जुलाई 2025 को शिक्षामंत्री मदन दिलावर की मौजूदगी में सरकार को सुपुर्द कर दिया गया था|

इस अवसर पर केन्द्रीय संस्कृत विश्वविध्यालय जयपुर के निदेशक प्रो. वाई.एस. रमेश,  शम्भु पंच अग्नि अखाड़ा बांसवाड़ा महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी महाराज, उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन व उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, संस्कृत शिक्षा आयुक्त प्रियंका जोधावत तथा संभागीय आयुक्त उदयपुर प्रज्ञा केवलरमानी आदि मौजूद रहे |

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *