बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।


कांग्रेस पार्टी यूं तो अपने हर दिवंगत नेताओं की पुण्य तिथि मनाती है, यह एक परम्परा ही मानी जाती है। लेकिन इस बार शहर कांग्रेस ने अपने एक वरिष्ठ नेता और पूर्व सभापति को याद करना ही भूल गई।

वजह जो भी रही हो, लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे पूर्व सभापति स्वर्गीय चतुर्भुज व्यास का स्मरण पार्टी की ओर नहीं किया। व्यास की गुरुवार को प्रथम पुण्यतिथि थी। मगर कांग्रेस की तरफ से उनकी स्मृति में कोई भी श्रद्धांजलि का कार्यक्रम नहीं हुआ।

गौरतलब है कि स्वर्गीय चतुर्भुज व्यास बीकानेर नगर निगम के पूर्व सभापति रहे हैं और उनके कार्यकाल में कांग्रेस ने शहर में अनेक विकास कार्य भी कर आए थे मगर कांग्रेस संगठन की ओर से उनकी अनदेखी आज जनचर्चा का विषय बन गई। बताया जाता है कि पूर्व सभापति चतुर्भुज व्यास कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ बीडी कल्ला के खेमे से ही आते थे लेकिन डॉ कल्ला के खेमे से भी किसी तरह का कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं हुआ।










