बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

राज्य सरकार ने महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के बोर्ड आफ मैनेजमेंट और अकादमिक काउंसलरों की नियुक्ति की है। देर रात को एकआदेश जारी कर यह नियुक्तियां की गई है। इसमें  वहीं गवर्नमेंट कॉलेज श्रीगंगानगर के प्रिंसिपल बलवंत सिंह, बेसिक पीजी कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर सुरेश पुरोहित, एम एस कॉलेज की प्रोफेसर अभिलाषा आल्हा और श्री गंगानगर के संस्कृत के प्रोफेसर श्यामलाल को एकेडमिक काउंसिल का सदस्य मनोनीत किया है।

इसके साथ ही  गवर्नमेंट कॉलेज नोहर के प्रिंसिपल प्रोफेसर अमर सिंह, आदर्श गर्ल्स कॉलेज नोखा की प्रिंसिपल डॉक्टर अखिलानंद पाठक,जयपुर कॉलेज के प्रोफेसर डॉक्टर कमल कुमार मिश्रा, और सीकर कॉलेज के प्रिंसिपल ग्यारसी लाल जाट को बोर्ड आफ मैनेजमेंट का सदस्य बनाया गया है। वहीं गवर्नमेंट कॉलेज श्रीगंगानगर के प्रिंसिपल बलवंत सिंह को शामिल किया गया है। यह नियुक्ति एक से तीन वर्ष के बीच रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *